Press "Enter" to skip to content

गरीबो के राशन को डकारने बाले राशन की दुकान के प्रवन्धक, विक्रेता और सहायक विक्रेता पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाने में गरीबों के राशन को डकारने वाले राशन की दुकान के प्रबंधक विक्रेता और सहायक विक्रेता पर धोखाधड़ी की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है।

जानकारी के अनुसार प्रभारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी डीएस दांगी के द्वारा पोहरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी शिकायत में उल्लेख किया गया था कि प्राथमिक वनोपज सहकारी संस्था विलौआ द्वारा संचालित ग्राम जाखनौद की उचित मूल्य की दुकान (0501004) के संचालन को हटा कर 19 जनवरी 2023 को दुकान का संचालन ग्रामीण महिला बहुसहकारी संस्था कृष्णगंज तहसील पोहरी के सुपुर्द किया गया था।

उस समय पीओएस मशीन में राशन का स्टॉक 7617 किलोग्राम गेंहू, 10453 किलोग्राम चावल, 55 किलोग्राम मूंग दाल, 44 किलोग्राम शक्कर, 199 किलोग्राम नमक था। लेकिन दुकान में रखे स्टॉक में 7617 किलोग्राम गेंहू, 4453 किलोग्राम चावल, 7 किलोग्राम शक्कर, 55 किलोग्राम मूंग दाल मौजूद नहीं थी इसकी कुल कीमत 3 लाख 8 हजार 92 रुपए थी।

इस संबंध में 13 मार्च 2023 को एक पत्र जारी कर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी एसडीएम के द्वारा किया गया था परंतु इसके बावजूद प्राथमिक वनोपज सहकारी संस्था विलौआ द्वारा ग्रामीण महिला बहुउद्देशीय सरकारी संस्था को से सामग्री वापस नहीं लौटाई गई। इसी के चलते संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई है।

पोहरी थाना पुलिस ने प्राथमिक वनोपज सहकारी संस्था विलौआ के प्रबंधक राज कुमार धानुक विक्रेता पुष्पेंद्र यादव और सहायक विक्रेता शुगर सिंह यादव के विरोध आईपीसी की धारा 409, 420 का मामला दर्ज किया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!