Press "Enter" to skip to content

बलात्कार का मामला दर्ज नहीं करने का आरोप: नाबालिग बोली- मां-बाप को मारने की धमकी देकर भगा ले गया / Shivpuri News

शिवपुरी: एसपी ऑफिस में आयोजित जनसुनवाई में एक नाबालिग ने करैरा की सीहोर थाना पुलिस पर बलात्कार का मामला दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसका हथियार की दम अपहरण किया और उसे बंधक बनाकर 3 दिन तक बलात्कार किया। थाना प्रभारी सीहोर मुकेश दुबोलिया ने कहा कि नाबालिग को बरामद करने के बाद उसने सीडब्ल्यूसी में बयान दिए थे कि उसका गोलू ने अपहरण नहीं किया था।


पहले समझे मामला

करैरा अनुविभाग के सीहोर थाना क्षेत्र में निवास करने वाली 16 साल की नाबालिग ने बताया कि 23 मई की रात वह अपने घर पर सो रही थी। रात में वह बाथरूम करने उठी, तो वहां गांव में रहने वाला गोलू पुत्र रामबाबू कोली अपने मामा के साथ छुप कर बैठा था। पीड़िता के अनुसार गोलू ने मां-बाप को मारने की धमकी दी और जबरन बाइक पर बैठा ले गया। मौसी के घर ग्राम सिरसौना थाना करैरा में बंधक बना कर रखा। पिता की फरियाद पर सीहोर थाना पुलिस ने आरोपी गोलू के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था।

28 मई को अपहृत बरामद

बताया जा रहा है कि 28 मई को सीहोर थाना पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर गोलू को उसकी मौसी मौसा के घर ग्राम सिरसौना से पकड़ा। गोलू की मौसी के घर से ही नाबालिग को बरामद किया था।

पुलिस ने अपने हिसाब से लिखी रिपोर्ट

इस मामले में आज एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने बताया कि थाने में पुलिस ने अपने हिसाब से लिखा पढ़ी की है। मैं अनपढ़ हूं, पढ़ नही सकती हूं। मुझे नहीं पता कि पुलिस ने मेरे कथनों में क्या लिखा है।

पीड़िता ने मीडिया को बताया

पीड़िता ने मीडिया को बताया कि गोलू पिछले 1 साल से मुझे परेशान कर रहा था। वह कहता था कि मेरे साथ भाग चल। घटना वाले दिन गोलू ने मेरे मां-बाप को मारने की धमकी दी थी। बाइक से अपनी मौसी के यहां ले गया था और मेरे साथ लगातार गलत काम किया है।

इनका कहना है

थाना प्रभारी सीहोर मुकेश दुबोलिया का कहना है कि नाबालिग को बरामद करने के बाद उसने सीडब्ल्यूसी में बयान दिए थे कि उसका गोलू ने अपहरण नहीं किया था। वह अपनी मर्जी से उसके साथ घूमने गई थी। गांव से सीधे ग्वालियर का किला घूमा और साथ में कई जगह गए। उसके बाद गोलू की मौसी के यहां आकर रुक गए थे। नाबालिग ने अपना मेडिकल कराने से भी मना कर दिया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!