Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी-ग्वालियर फोरलेन हाईवे पर प्याज से भरा ट्रक पलटा, एक की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी-ग्वालियर फोरलेन हाईवे पर सतनवाडा थाना क्षेत्र ग्राम कंकार के पास सड़क पर ग्वालियर की तरफ जा रहा प्याज से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान चालक का एक हाथ कट गया वहीं चालक करीब 1 घंटे ट्रक में फंस रहा बड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों व सतनवाडा पुलिस ने उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया जहां उसकी मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार दाऊजी (32) पुत्र नरोत्तम गुर्जर निवासी मुरैना ट्रक में प्याज भरकर ग्वालियर की तरफ जा रहा था। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे सतनवाडा थाना क्षेत्र के ग्राम कंकार के पास फोरलेन सड़क पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रक के आगे एक बस चल रही थी बस के ड्राइवर ने एकदम ब्रेक लगा दिए पीछे चल रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

मौके पर मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को केबिन से बाहर निकाला और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जहां डॉक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया। सतनवाड़ा थाना प्रभारी दिनेश नरवरिया ने बताया कि ट्रक में ड्राइवर के अलावा और कोई भी सवार नहीं था शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!