शिवपुरी: शहर के 39 वार्ड की सफाई को लेकर पहली बार नगर पालिका ने 4 जोन में शहर काे बांटकर गंदगी साफ करने की प्लानिंग की है। जिसके तहत वार्ड में दोपहर 2 बजे दलेर भेजकर हिटैची से नालियों को साफ कराने 40 दिन का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसमें तकरीबन 50 लाख के बजट से हर वार्ड की टूटी-फूटी नालियों को दुरुस्त करने का दावा नगर पालिका ने किया है।
लेकिन बडा सवाल यह है कि जिन नालों को साफ करने के लिए कलेक्टर ने 30 मई तक का समय दिया था वह अभी भी 50 फीसदी ही पूरा हो सका है। दरअसल पिछले 15 सालों से शहर के अधिकांश वार्ड और गलियों में नालियां बनी ही नहीं हैं। जहां नालियां बनी हैं वहां पानी का निकास नहीं है, ऐसे में इन गलियों और नालियों की सफाई और इनके पुर्ननिर्माण को लेकर नगर पालिका परिषद शिवपुरी ने एक प्लान तैयार किया है जिसमें 10-10 वार्ड का एक जोन तैयार किया है।
जिसमें प्रतिदिन वार्ड का निरीक्षण करने नगर पालिका अधिकारियों की टीम के साथ वार्ड पार्षद और जिम्मेदार रहेंगे। दोपहर 2 बजे जिस दिन वार्ड में टीम पहुंचेगी उसके पहले वहां हिटैची के साथ नपा के सफाई कर्मचारी जिसे दलेर कहा जाता है उसकी पूरी टीम मौजूद रहेगी। वह टूटी नालियों को दुरुस्त करने का काम वहां लगाएगी वहीं कचरा समेटने के लिए बड़े डंपर और सफाई कर्मी अलग से मौजूद रहेंगे।

पहली बार नगर पालिका ने बनाई कार्ययोजना, 50 लाख से टूटी-फूटी नालियों का होगा सुधार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment