शिवपुरी: जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी द्वारा जिले की ग्राम पंचायत के 5 तत्कालीन सरपंचों एवं 2 सचिवों को वसूली राशि वापस नहीं किए जाने के कारण जेल वारंट जारी किए है।
जारी निर्देशों के तहत तत्कालीन सरपंच एवं सचिव जो कि ग्राम पंचायत में सरपंच/सचिव की हैसियत से ग्राम पंचायतो का अभिलेख या धन अपनी अभिरक्षा में रखता है। जिन्हें लिखित सूचना दी गई है, परंतु संबंधित सरपंचों एवं सचिवों के द्वारा अभी तक धन वापस जमा नहीं किया गया। इनके द्वारा धन संदत्त करने से इंकार किया है। इस कारण संबंधित सरपंचों एवं सचिवों को 30 दिवस की कालावधि के लिये सिविल जेल मे परिरूद्व किये जाने हेतु संबंधित जेलर को थाना प्रभारियों के माध्यम से कार्यालय द्वारा जारी पदमुद्रा जेल वारंट जारी किये गये है।
इन ग्राम पंचायत के 5 सरपंचों एवं 2 सचिवों में जनपद बदरवास की ग्राम पंचायत गिन्दौरा के तत्कालीन सरपंच कमरलाल लोधी, जनपद बदरवास की ग्राम पंचायत मांगरोल के तत्कालीन सरपंच अवतिबाई, जनपद पिछोर की ग्राम पंचायत शेरगढ़ फूलवती लोधी, ग्राम पंचायत धौरा के तत्कालीन सरपंच रूकियावाई, ग्राम पंचायत धौरा के तत्कालीन सचिव मुलायम सिंह लोधी, ग्राम पंचायत शेरगढ़ के तत्कालीन सचिव जगदीश साहू, ग्राम पंचायत डिंगडौली के तत्कालीन सरपंच चंपाबाई शामिल है.

5 तत्कालीन सरपंचों एवं 2 सचिवों को वसूली राशि वापस नहीं किए जाने पर जेल वारंट जारी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment