Press "Enter" to skip to content

चौकीदार को बंधक बनाकर दुकान से नगदी और सामान लूट ले गए बदमाश / Shivpuri News

शिवपुरी: कोटा-झांसी फोरलेन हाइवे किनारे किराना दुकान पर पांच बदमाश आए और चौकीदार को बंधक बनाकर 30 हजार कैश व सामान लूटकर ले गए। सुरवाया थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शिवपुरी-झांसी लिंक रोड तिराहा स्थिति कोटा-झांसी फोरलेन हाइवे किनारे भार्गव किराना स्टोर के संचालक मोनू भार्गव ने बताया चौकीदार लखन जाटव को चार-पांच बदमाशों ने बंधक बना लिया।


चौकीदार लखन ने 28-29 मई की दरम्यानी रात 2:30 बजे कॉल किया और बताया कि चार-पांच बदमाश आए। दो बदमाशों ने मुझे दबोच लिया और तीन बदमाशों ने दुकान की शटर के ताले तोड़ दिए। जिसके बाद मैं रात 2:45 पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा पाया और दुकान में रखे 30 हजार कैश व सामान गायब था। बदमाश दुकान में सामान भी बिखेर गए। सुरवाया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!