Press "Enter" to skip to content

मां की डांट से गुस्सा होकर उठाया कदम, 2 नाबालिगों में प्रेम प्रसंग का मामला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना अटरूनी गांव में एक 17 साल की नाबालिग ने अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर सुसाइड का प्रयास किया है। गनीमत रही कि नाबालिग की मां और उसके भाई ने देख लिया जिससे नाबालिग की जान बच गई। नाबालिग को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया है कि नाबलिग ने आत्मघाती कदम प्रेम प्रसंग के चलते उठाया था।


जिला अस्पताल में नाबालिग की मां ने बताया कि मेरी बेटी को गांव का ही रहने वाला एक लड़का परेशान करता रहता था। 2 माह पहले लड़के के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज की थी लेकिन लड़के ने मेरी बेटी का पीछा नहीं छोड़ा। मेरी लड़की भी लड़के से फोन पर बात कर लेती थी। नाबालिग थी इसीलिए बेटी को रोकने के सात दिन पहले बेटी की नानी के यहां भेज दिया था। जहां मेरी बेटी ने लड़के से फोन पर बात की थी। रविवार को नानी के कहने पर बेटी को में वापस अपने गांव ले आई थी।

नाबालिग की मां ने बताया कि सोमवार सुबह से बेटी ने किसी से बात नहीं की थी। इसी के चलते मैने बेटी को डांट दिया था। इसके बाद भी बेटी ने अनसुनी की तो मैने उसे लड़के के पास जाने के लिए हाथ पकड़ कर घर के दरवाजे से बाहर कर दिया था। इसी दौरान मेरी बेटी खेत की और चली गई थी। अनहोनी के डर से बाद मैं और मेरा बेटा भी पीछे बेटी को देखने चले गए थे। जहां बेटी ने हमारे खेत पर लगे एक पद पर अपने दुप्पट्टे से फांसी लगा ली। मैने और मेरे बेटे ने जैसे तैसे बेटी को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल ले पहुंचे।

बालिग़ होने पर शादी करने को राजी –

नाबालिग की मां ने बताया कि बेटी अभी नाबालिग है। बालिग होने के बाद में उसकी ख़ुशी से शादी करने को तैयार हूं लेकिन लड़का बिरादरी का नहीं है। इसी के चलते हम बेटी को रोकने के प्रयास में थे।

इधर, लड़के की मां का कहना है कि लड़की हमारे बेटे को जबरजस्ती फंसाना चाहती है। लड़की ने बेटे से शादी की पेशकश की थी, और नहीं करने पर पैसों की मांग की।जबकि हमारा लड़का उस लड़की से शादी नहीं करना चाहता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!