Press "Enter" to skip to content

खेत से लौट रहे वृद्ध की साइकिल में बाइक सवार ने मारी टक्कर वृद्ध हुआ गंभीर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरवर के पास साइकिल सवार एक वृद्ध में बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको उपचार हेतु शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार दयाराम कुशवाहा पिता प्यारेलाल कुशवाहा उम्र 70 साल निवासी नरवर अपने खेत से साइकिल से अपने घर की ओर आ रहा था तभी नरवर के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद परिजनों द्वारा उसको नरवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पर उसका उपचार जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!