Press "Enter" to skip to content

नाबालिग को पुलिस ने ढूंढा: गांव का 25 वर्षीय युवक अपने साथ ले गया था, अपहरण का केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सीहोर थाना क्षेत्र धमधौली गांव से 23 मई की रात एक 16 साल की नाबालिग घर से लापता हो गई थी। 24 मई की सुबह तक जब नाबालिग घर नहीं पहुंची तो इसकी शिकायत परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने नाबालिग को करैरा थाना क्षेत्र सिरसौना गांव से बरामद कर लिया है।


ग्राम धमधौली के रहने बाले लापता बेटी के पिता ने पुलिस को बताया था कि 23 मई की रात करीब 11 बजे में व मेरे बच्चे खाना खाकर घर में सो गये थे। रात करीब 3 बजे जब मैं सो कर उठा तो मैने देखा कि लड़की जिसकी उम्र 16 साल की कमरे में नहीं है। आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में भी बेटी का कोई सुराग नहीं लगा। तब बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है।

गांव का एक लड़का अपने साथ ले गया था
लापता बेटी के पिता ने बताया कि जिस रात मेरी वह लापता हुई थी। उसी रात से गांव का रहने वाला 25 साल का गोलू कोली भी लापता हुआ था। मुझे गोलू पर बेटी को भगा ले जाने का शक था। यह बात मैंने पुलिस को भी बताई थी। पुलिस ने अपरहण का मामला दर्ज करते हुए बालिका की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस ने 28 मई को नाबालिग को आरोपी गोलू के साथ करैरा थाना क्षेत्र के सिरसौना गांव से बरामद कर लिया गोलू अपनी मौसी के घर नाबालिग को लेकर छुपा हुआ था। इस बीच आरोपी नाबालिग को ग्वालियर का किला सहित अन्य दार्शनिक स्थलों को भी घुमा कर लाया था। सीहोर थाना प्रभारी मुकेश दुबौलिया ने बताया नाबलिग ने मेडिकल कराने से इंकार कर दिया। उसे परिजनों को सौंप दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!