शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र के खोड़ गांव में रविवार की रात करीब 8:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जबिक दूसरी बाइक पर सवार दो लोग मौके से भाग निकले।
घायल को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार खोड़ चौकी क्षेत्र के दरगवां गांव का रहने वाला 38 वर्षीय बृजेश प्रजापति पुत्र हर प्रसाद प्रजापति मजदूरी कर अपने गांव वापस बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान खोड़ गांव में सामने से आ रही एक बाइक ने बृजेश की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी।
टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए थे। बृजेश प्रजापति को घायल अवस्था में शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बृजेश प्रजापति की तीन बेटी और एक बेटा है।

दो बाइकों की भिड़ंत: मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था मृतक, इलाज के दौरान एक की मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment