शिवपुरी: शिवपुरी के जिला पंचायत कार्यालय में आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर अंतरिम चयनित साधना शर्मा के विरुद्ध आपत्ति दर्ज कराने संध्या भार्गव पहुंची. जहां उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई है.
संध्या यादव निवासी ग्राम अलावदी तहसील बदरवास ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ता के पद पर जगह निकली थी. जिसमें साधना शर्मा ने कार्यकर्ता के पद पर फॉर्म भरा था. लेकिन उनकी भर्ती में मार्कशीट और अनुभव प्रमाण पत्र गलत प्रस्तुत किए गए थे. जिसकी जांच कराई जाए. वहीं साधना शर्मा बीपीएल की पात्रता में भी नहीं आती हैं उनके पति के नाम पर अचल संपत्ति है. पूर्व में भी साधना शर्मा की भर्ती निरस्त हो गई थी. साधना शर्मा द्वारा जो दस्तावेज प्रस्तुत किए थे और अभी जो दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हैं उनका मिलान किया जाना अति आवश्यक है. संध्या यादव ने बताया कि साधना शर्मा से अंको से अधिक पात्रता रखती हैं. साधना शर्मा की अंकसूची की विशेष रूप से जांच कराई जाए. साधना शर्मा का चयन कार्यकर्ता के पद प्रथम स्थान पर हुआ एवं सहायिका सूची में चौथे स्थान पर है. इसकी जांच कराई जाए. साधना शर्मा ने 2017 में 12वीं का एग्जाम दिया था. जिसमे संध्या यादव का प्रदेश में प्रावीण्य सूची में पांचवा स्थान आया था. वहीँ जिले में तीसरा स्थान रहा था.

संध्या यादव ने आंगनबाडी की नियुक्ति पर लगाई आपत्ति, कहा मार्कशीट फर्जी, संध्या यादव प्रदेश में रही थी पांचवे नंबर पर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment