Press "Enter" to skip to content

पार्टी में हर्ष फायर का VIDEO: आर्केस्ट्रा सुनते-सुनते युवक झोंकने लगा फायर, महिला समेत 3 बच्चों को लगे गोली के छर्रे / Shivpuri News

शिवपुरी में जन्मदिन के कार्यक्रम में हर्ष फायर करने का मामला सामने आया है। 12 बोर की बंदूक से किए गए फायर में एक महिला सहित 3 बच्चे घायल हुए है। सभी घायलों को झांसी रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। मामला दिनारा थाना क्षेत्र के बम्हारी गांव का है।


जानकारी के अनुसार बम्हारी गांव के रहने वाले नारायण राजपूत के घर आंनद राजपूत की बेटी के जन्मदिन पर बीते गुरुवार रात आर्केस्ट्रा पार्टी को बुलाया था, जहां रात करीब साढ़े 12 बजे आर्केस्ट्रा सुन रहा आंनद राजपूत के मामा का लड़का कल्ला उर्फ ओमप्रकाश पुत्र विजय राम लोधी ने 12 बोर की बंदूक से हर्ष फायर करना शुरू कर दिया। लोगों के रोकने के बावजूद भी कल्ला नहीं माना और उसने दनादन कई फायर कर दिए। इसमें पास बैठकर आर्केस्ट्रा सुन रही शिमला राजपूत पति नारायण राजपूत (36) निवासी लखनपुरा रक्सा को गोली के छर्रे लगे। इसके अलावा संस्कृति पिता उदय सिंह (11) निवासी कुचलौंन, आराधना पिता रवि (5) निवासी ग्राम पगरा और आयुष लोधी पिता सुनील लोधी (4) साल निवासी उमरी कला को भी छर्रे लगे है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!