शिवपुरी के नरवर तहसील से आंधी, पानी और ओलावृष्टि से तवाही की तस्वीरें सामने आई हैं। बताया गया है कि नरवर तहसील की पना नहर पंचायत के खिरिया सुनवई गांव और ढिकवास गांव में बीते रोज एकाएक आंधी, पानी और ओलावृष्टि ने एक साथ कहर बरसाया था।
बताया गया है कि प्रलयकारी तेज हवाओं ने बिजली के दर्जनों खंबे सहित कई ग्रामीणों की टीन शेड की छतों को उखाड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बीते रोज से गई बिजली आज शाम तक वापस नहीं आ सकी है। आंधी-पानी और ओलावृष्टि ने ग्रामीणों को हजारों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है।
बता दें कि नौतपा की शुरुआत आज गुरुवार से हो चुकी है। पिछले कई वर्षों में नौतपा में बारिश हुई है लेकिन नरवर तहसील के गांवों में नौतपा की पूर्व संध्या को बिगड़े मौसम ने कहर बरसा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि एकाएक गांव में तेज हवाएं चलने लगी, जिससे गांव में लगे बिजली के खंभे उखड़ गए और कई पेड़ उखड़ गए इसके अतिरिक्त गांव के कई कच्चे मकानों की छतें सहित छत पर डली हुई टीन शेड उखड़कर उड़ गई।
इस घटना में गांव के करीब 4 से 5 मवेशी पेड़ों के गिरने से उनके नीचे दबकर मर गए। कई मवेशी घायल भी हुए हैं। गांव के रहने वाले राम किशोर बाथम की 20 वर्षीय बेटी का पैर फैक्चर हुआ। इसके अतिरिक्त किसानों की खेतों में खड़ी धान की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। आज पटवारी ने किसानों के हुए नुकसान का मुआयना किया है।

दर्जनों खंभे और पेड़ टूटे, घरों की छतें उड़ी, ग्रामीणों के मवेशी मरे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment