Press "Enter" to skip to content

छत से गिरे दो भाई, एक की मौत: बेटी को अपने भाई के साथ लेने ससुराल गए थे पिता / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र के हाजिनगर गांव में बेटी की शादी के बाद पहली बार ससुराल लेने गए बेटी के पिता-चाचा सोते समय छत से नीचे गिर गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुए मर्ग कायम कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।


मनपुरा के रहने वाले बाबू लाल जाटव पुत्र जगना जाटव की बेटी क्रांति जाटव की शादी 21 मई को हाजीनगर के रहने वाले मनोज जाटव से हुई थी। क्रांति जाटव के पिता बाबूलाल जाटव और उनका छोटा भाई राम सिंह जाटव बेटी क्रांति को लेने बुधवार को ससुराल गए हुए थे। रात में दोनों भाई खाना खाने के बाद छत पर सो गए थे।

बाबूलाल ने बताया कि रात में एकाएक बारिश शुरू हो गई थी। बारिश से बचने के लिए हम दोनों भाई अंधेरे में नीचे जाने का रास्ता खोज रहे थे। पहली बार बेटी की ससुराल गए थे, इसी के चलते अंधेरे में कुछ समझ नहीं आया और हम दोनों भाई छत से नीचे जा गिरे। छत से गिरने से मेरा भाई राम सिंह जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसे रात में करैरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया था, जहां गुरुवार को राम सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!