शिवपुरी: माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। घोषित परिणामों में शिवपुरी जिले के निजी स्कूल के बच्चों को शासकीय स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पछाड़ दिया है। जारी परीक्षा परिणामों में शिवपुरी के छात्र छात्राओं ने अपना प्रदेश की प्रावीण्य सूची में भी स्थान प्राप्त किया है।
हाईस्कूल का रहा 57.44 प्रतिशत परिणाम
शिवपुरी जिले मैं हाई स्कूल के परिणामों में एक बार फिर बालिकाओं ने बाजी मार ली है 59.87 प्रतिशत बालिकाओं ने इन परिणामों में सफलता हासिल की है वहीं बालकों ने 55.70 प्रतिशत सफलता हासिल की है। कुल मिलाकर शिवपुरी जिले में हाई स्कूल का परिणाम 57.44 प्रतिशत रहा।
जिले में हाई स्कूल के स्वाध्याई छात्र-छात्राओं ने कुल 2835 फॉर्म भरे थे जिसमें से 2569 छात्र छात्राओं ने हाई स्कूल के एग्जाम दिए थे इन एग्जाम में 12.70 प्रतिशत बालिकाओं ने सफलता हासिल की है वही बालकों ने 8.13 प्रतिशत सफलता हासिल की है। जिले में हाई स्कूल के स्वाध्याई छात्र-छात्राओं का परिणाम महज 9.77 प्रतिशत रहा है।
हायर सेकेंडरी स्कूल का रहा 58.49 प्रतिशत परिणाम
हायर सेकेंडरी के जारी हुए परिणामों में भी छात्राओं ने बाजी मार ली है जारी परिणामों में छात्राओं ने 63.70 प्रतिशत सफलता हासिल की वही छात्रों ने 55.17 प्रतिशत सफलता हासिल की। शिवपुरी जिले का कुल मिलाकर हायर सेकेंडरी का परिणाम 58.49% रहा है।
10th रिजल्ट में प्रदेश की टॉप-10 सूची में पाया स्थान
हाईस्कूल की जारी हुई प्रदेश की प्रवीण सूची में टॉप-10 में शिवपुरी जिले के 6 छात्र-छात्राओं ने अपना स्थान बना लिया है।
1 – शुभम शुक्ला पुत्र संतोष शुक्ला बाल शिक्षा निकेतन उमा माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी 487 अंक के साथ आठवां स्थान
2 – अंश गर्ग पुत्र पवन गर्ग भारतीयम पब्लिक स्कूल नरवर शिवपुरी, 487 अंक के साथ आठवां स्थान
3 – परी गर्ग पुत्री मनोज गर्ग राइजिंग पब्लिक स्कूल बैराड़ शिवपुरी 486 अंक के साथ नौवां स्थान
4 – आदित्य जाटव पुत्र गोपाल कुमार जाटव शिक्षा भारती बाल निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी 486 अंक के साथ नौवां स्थान
5 – विवेक डांगी पुत्र राजीव दांगी गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल शिवपुरी 485 अंक के साथ दसवां स्थान
6 – निखिल जाटव पुत्र बृजेश जाटव शिक्षा भारती बाल निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल शिवपुरी 485 अंक के साथ दसवां स्थान
हायर सेकेंडरी की प्रदेश की सूची में टॉप-10 में पाया स्थान
हायर सेकेंडरी स्कूल के जारी परिणामों में शिवपुरी जिले की एक छात्रा सहित एक छात्र ने मध्य प्रदेश की प्रमाणित सूची में टॉप-10 में अपना स्थान बना लिया है।
12th कृषि समूह में पांचवा स्थान
अंजली राठौर पुत्री अनिल राठौर शासकीय बहुउद्देशीय उत्कृष्ट क्रमांक 1 शिवपुरी
12th जीव विज्ञान समूह में दसवां स्थान
शिवम गुप्ता पुत्र वीरेंद्र कुमार गुप्ता रनगढ़ रेनबो उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छतरी रोड शिवपुरी 476 अंक के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया।
हाई स्कूल परिणामों में जिले के तीन टॉपर
शिवपुरी जिले की हाई स्कूल के जिला स्तरीय टॉप-3 में भी छात्राओं ने बाजी मार ली है।
प्रीति धाकड़ पुत्री महेश कुमार वर्मा गीता पब्लिक स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल फतेहपुर शिवपुरी ने 484 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। हेमंत शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा गुरु कृपा हायर सेकेंडरी स्कूल कालामढ़ बैराड़ ने 483 अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है मुस्कान यादव पुत्री अखय सिंह यादव हैप्पी डेज हायर सेकेंडरी स्कूल कत्थामील शिवपुरी ने 482 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है वही शिवपुरी जिले की रानी धाकड़ पुत्री कुबेर धाकड़ प्रज्ञा बाल मंदिर हाई सेकेंडरी स्कूल लक्ष्मी बाई कॉलोनी शिवपुरी ने 482 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
हायर सेकेंडरी परिणामों में जिले के तीन टॉपर
हायर सेकेंडरी परिणामों में टॉप 3 में छात्राओं ने अपना परचम लहराया है जिनमें राज महादुले पुत्र अरुण महादुले महाराणा प्रताप हायर सेकेंडरी स्कूल जवाहर कॉलोनी में 474 अंक के साथ टॉप 3 में पहले स्थान पर जगह बनाई है स्नेहा लोधी पुत्री मनोज लोधी गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी एक्सीलेंस स्कूल नंबर वन शिवपुरी ने 473 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है मेघा साहू पुत्री नरेंद्र साहू गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल मोती शिवपुरी ने 473 अंक के साथ टॉप 3 में तीसरा स्थान प्राप्त किया हर्षिता अग्रवाल पुत्री पवन अग्रवाल संस्कार हायर सेकेंडरी स्कूल मालवीय नगर शिवपुरी ने 472 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

अंजली राठौर ने प्रदेश में पाया दसवाँ स्थान, जिले में 10th में प्रीति धाकड़ एवं 12th में राज ने पाया पहला स्थान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News





Be First to Comment