शिवपुरी: दिनांक 19.05.2023 को फरियादिया निवासी गोबरा थाना बैराड ने उपस्थित थाना आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि दिनांक 19.05.2023 को फरियादिया की नाबालिग लडकी उम्र 17 साल 1 माह निवासी गोबरा को बिना बताये घर से चली गई थी। उक्त रिपोर्ट पर से धारा 363 भादवि का प्रकरण पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया था.
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा नाबालिक बालक बालिकाओं की दस्तयावी हेतु हर संभव प्रयास कर जल्द से जल्द दस्तयाब करने के निर्देश दिए गए हैं उक्त आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी प्रवीण भूरिया, एसडीओपी पोहरी मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बैराड निरीक्षक नवीन यादव द्वारा मामले को गम्भीरता से लेते हुये लोकेशन के आधार पर तत्काल पुलिस टीम जिला मुरैना भेजी गई जहा से आज दिनांक 20.05.2023 को 24 घंटे के अन्दर ग्राम किर्राच के जंगल थाना पोरसा जिला मुरैना से अपह्ता को दस्तायाव किया गया.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बैराड निरीक्षक नवीन यादव व उनकी टीम उनि अरविंदसिंह चौहान प्र.आर.934 जगेश सिकरवार आर.1107 धर्मपाल धाकड आर.966 अवधेश शर्मा म.आर.1068 वैशाली श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही.






Be First to Comment