शिवपुरी में सास-बहु में जमीन के बंटवारें को लेकर विवाद हो गया। इसमें बहु ने हेयर डाई पी ली। तबीयत बिगड़ने के बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला भौंती थाना क्षेत्र के बामौर-डामरौंन गांव का है।
मायके की जमीन का बंटवारा कराने की कहती है सास
महिला के पति देशराज जाटव ने बताया कि मेरी शादी विमला जाटव से वर्ष 2007 में हुई थी अब हमारे एक बेटा भी है हम तीन भाई हैं सभी की शादी हो चुकी है। हमारे पास कुल दस बीघा जमीन है जिसके बटवाते की बात परिवार में चल रही है लेकिन मेरी माँ शिलाबाई और मेरे पिता देशराज जाटव हमें उस जमीन में हिस्सा नहीं देना चाहते हैं। इसी बात को लेकर लंबे समय से घर मे कहासुनी हो रही है।
मेरी मां मेरी पत्नी से मायके की जमीन से हिस्सा लाने की बात कहकर कभी भी झगड़ा कर लेती है। आज इसी बात को लेकर मेरी मां और मेरी मां के बीच विवाद हो गया। मेरी मां का कहना था कि मेरी पत्नी के मायके में पड़ी जमीन का हिस्सा लेकर आए लेकिन मेरी पत्नी ने अमने मायके बालों से जमीन का हिस्सा मांगने से साफ इंकार कर दिया था। इसी बात को लेकर मेरी मां ने मेरी पत्नी से साफ-साफ कह दिया कि हमें इस जमीन का हिस्सेदार नहीं बनाया जाएगा। इसी बात से खफा होकर मेरी पत्नी ने घर में रखी बालों में लगाने वाली डाई को पी लिया, जिससे पत्नी की तबीयत बिगड़ने लगी। मैंने अपनी पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

बहू ने हेयर डाई पी: पति बोला- मां, पत्नी पर बना रही थी मायके से जमीन में हिस्सा लाने का दबाव / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri Newsगुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri News

- रन्नौद पुलिस की कार्रवाई, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- शिवपुरी में 17 से 24 मार्च तक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, भूमिपूजन संपन्न; पंजीयन प्रारंभ / Shivpuri News
- बलारी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक / Shivpuri News
- शिवपुरी में छह वर्षीय बच्चियों से बदसलूकी के आरोपी का जुलूस, पुलिस ने पैदल घुमाकर न्यायालय में किया पेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment