Press "Enter" to skip to content

एक माह पहले गायब हुई 17 बर्षीय किशोरी को किया बरामद / Shivpuri News

शिवपुरी: खनियाधाना से लापता 17 साल की किशोरी को पुलिस गुजरात के अहमदाबाद से बरामद कर ले आई है। पुलिस ने युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। अहमदाबाद में किशोरी, युवक के संग सिलाई कड़ाई का काम करने लगी थी। जानकारी के मुताबिक खनियाधाना से 12 अप्रैल को 17 साल की नाबालिग गायब हो गई थी। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने संदेही सतेंद्र कुशवाह निवासी कुशवाह मोहल्ला खनियाधाना के खिलाफ केस दर्ज कराया। साइबर सेल की मदद से पता चला कि दोनों अहमदाबाद में रह रहे हैं।


पुलिस टीम अहमदाबाद रवाना हुई और किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी सतेंद्र कुशवाह को भी गिरफ्तार कर खनियाधाना ले आई। भागकर अहमदाबाद पहुंचने पर दोनों सिलाई कड़ाई का काम करने लगे थे। किशोरी पहले से सिलाई कड़ाई का काम जानती थी। पुलिस ने सतेंद्र के खिलाफ पाक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!