शिवपुरी: सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की 12 बाइकों के संग दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों बदमाशों की जेल में दोस्ती हुई और फिर जेल से रिहा होकर शिवपुरी शहर में बाइक चोरी कराने लगे। अपनी गैंग बराकर पिछले डेढ़ महीने से ज्यादा सक्रिय हो गए थे।
पुलिस बाइक चोरी में शामिल अन्य बदमाशों को तलाश रही है। जानकारी के मुताबिक शिवपुरी में चोरी जा रहीं बाइकों को लेकर कोतवाली पुलिस ने छानबीन शुरू की तो संदेही महेश (32) पुत्र पन्नालाल गुर्जर निवासी ग्राम इमलावदा थाना कोलारस और बृजेश (27) पुत्र रामगिर गोस्वामी निवासी जाखनौद थाना पोहरी को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान चोरी की 12 बाइक बरामद हुईं हैं जिनकी 5 लाख रु. से अधिक कीमत आंकी जा रही है। दरअसल महेश गुर्जर और बृजेश गोस्वामी की जेल में दोस्ती हुई थी। दोनों जेल से छूटने के बाद बाइक चोरी की योजना बनाई। फिर कुछ लड़कों को बाइक चोरी कराना शुरू कर दिया। पिछले डेढ़ माह पहले बाइक चोरियों की घटनाएं ज्यादा बढ़ने लगीं तो पुलिस ज्यादा सतर्क हो गई।






Be First to Comment