Press "Enter" to skip to content

हरे पेड़ों को काटकर नगर में अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों / Shivpuri News

शिवपुरी: अनुविभाग के दिनारा कस्बे में पिछले कई दिन से जंगल में लगे हरे-भरे पेड़ों को काटा जा रहा है। कटे हुए पेड़ों को नगर में अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों पर खपाया जा रहा है। यह काम बिना रोक-टोक के जारी है। इन आरा मशीनों पर पेड़ों के साइज बनाकर झांसी में रात के समय परिवहन भी किया जा रहा है। फोरेस्ट विभाग से लेकर दूसरे कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।


दिनारा कस्बे सहित करैरा अंचल में आधा दर्जन आरा मशीनें संचालित हैं। इनमें से एक या दो को छोड़कर किसी के पास भी लाइसेंस नहीं है। इन मशीनों को चलाने वाले लोग कुछ माफियाओं से मिलकर जंगल से हरे-भरे पेड़ बिना किसी अनुमति के काटकर ठिकाने लगा रहे हैं। इन आरा मशीनों पर जरूरत के मुताबिक पेड़ों के पटिये बनाकर रात के अंधेरे में झांसी सप्लाई हो रहे हैं। हाईवे पर दिनारा थाना, थनरा चौकी से लेकर यूपी बार्डर पर भी चेकिंग होती है, लेकिन इसके बाद भी इन वाहनों को कोई नहीं पकड़ता है। बीती रात थनरा के पास कुछ माफियाओं ने एक महुआ का पुराना हरा-भरा पेड़ काट दिया और इसी तरह से यह काम अन्य स्थानों पर हो रहा है।

यह बोले ग्रामीण

शिवदयाल जाटव, निवासी थनरा ने कहा कि हमारे घर के पास लगे एक बड़े हरे-भरे महुआ के पेड़ को कुछ लोगों ने बीती रात बिना किसी अनुमति के काट दिया। उसके बाद उसे आरा मशीन ले गए। हमने फोरेस्ट में शिकायत की लेकिन आश्वासन के अलावा कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अनुराग तिवारी, रैंजर, करैरा ने कहा कि अगर ऐसा हो रहा है तो हम जल्द ही आरा मशीन सहित पेड़ काटने वालों पर सख्त कार्रवाई करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!