शिवपुरी::कस्बे के कॉलेज चौराहे के पास राजमार्ग 27 पर करैरा तहसीलदार ने मुरम के अवैध खनन और परिवहन का कार्य कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। तहसीलदार करैरा ने यह कार्रवाई आज गुरुवार को सुबह के समय की। पकड़े गए ट्रेक्टर ट्रॉली को करैरा थाने की अभिरक्षा में सुपुर्द किया है।
तहसीलदार अजय कुमार पड़सेरिया ने बताया कि मैंने भ्रमण के दौरान अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा है। वाहन चालक विनोद पुत्र प्रभुदयाल रजक से मुरम के परिवहन दस्तावेज मांगे, लेकिन उसके पास संबंधित मुरम परिवहन करने के दस्तावेज नहीं मिले। इस पर हमने अवैध परिवहन में लगे ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर करैरा थाने के सुपुर्द किया है। वाहन मालिक पर गौण खनिज अधिनियम के तहत जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार ने बताया कि अवैध खनन, परिवहन पर हम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।
आसपास क्षेत्र में हो रहा अवैध मुरम उत्खनन
अनुविभागीय क्षेत्र में मुरम खनन का अवैध कारोबार जमकर फल-फूल रहा है। अवैध मुरुम को सरकारी निर्माण कार्यों में खपाया जा रहा है। इसकी जानकारी विभागीय अफसरों को होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। सड़क निर्माण, ईंट निर्माण कार्य सहित प्लेटों में पुराव में मुरूम का बेजा दोहन कर रहे हैं। छोटे-छोटे किसानों को पैसे का लालच देकर उनकी जमीन को समतल करने के बहाने मुरूम निकाल रहे हैं, जिसकी ना कोई परमिशन है ना कोई रायल्टी दी जा रही है। खनिज अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। क्षेत्र में ऐसे कई गांव हैं, जहां सुबह चार बजे से मुरूम खनन शुरू हो जाता है, जो देर रात तक चलते रहता है।

कार्रवाई: तहसीलदार ने ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ कर करैरा पुलिस को सौंपा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri Newsगुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri News

- रन्नौद पुलिस की कार्रवाई, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- शिवपुरी में 17 से 24 मार्च तक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, भूमिपूजन संपन्न; पंजीयन प्रारंभ / Shivpuri News
- बलारी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक / Shivpuri News
- शिवपुरी में छह वर्षीय बच्चियों से बदसलूकी के आरोपी का जुलूस, पुलिस ने पैदल घुमाकर न्यायालय में किया पेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment