Press "Enter" to skip to content

ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी: बैटरी, नगदी सहित हजारों का सामान किया चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में चोरों ऑटो पार्ट्स की दुकान के ताले तोड़कर हजारों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दुकानदार ने चोरी की शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई हैं।


राजकुमार लोधी ने बताया कि मेरी मेला ग्राउंड के पास मानीपुरा में लक्ष्मी बैटरी एंड कार श्रंगार की दुकान है। मैं मंगलवार की रात 11 बजे अपनी दुकान को बंद कर घर चला गया था। बुधवार को सुबह मुझे पड़ोसी दुकानदार विजय झा ने बताया कि मेरी दुकान के ताले टूटे हुए पड़े हैं। मैने जाकर देखा तो दुकान से तीन बैटरी चोरी हो चुकी थी। जिनकी कीमत 21 हजार रुपए के लगभग है। इसके अतिरिक्त दुकान के गल्ले में रखे 15 हजार रुपए भी चोरी हो चुके थे। चोर दुकान से 15 से 20 हजार रुपए का सामान भी भरकर अपने साथ ले गए हैं।

राज कुमार लोधी ने बताया पड़ोस में एक टाइल्स की दुकान है उस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक अज्ञात युवक तीन बार मेरी दुकान की ओर आता-जाता दिखाई दिया है। दुकान में हुई चोरी की शिकायत कोलारस थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने चोरी की शिकायत पर चोरी की वारदात की पड़ताल शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!