Press "Enter" to skip to content

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबने से 2 की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: खनियांधाना थाना क्षेत्र में गूडर रोड पर घाटी ऊपर बुधवार की दोपहर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक व बुजुर्ग की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक चालक तेजपाल (19) पुत्र गंधर्व यादव निवासी ग्राम सिमलार और रामसिंह (85) पुत्र बैजनाथ सिंह यादव निवासी सिमलार बुधवार को खिरिया बामौर गांव से लौट रहे थे।


गूडर रोड पर घाटी ऊपर पहुंचे तो चालक तेजपाल ट्रैक्टर को नियंत्रित नहीं कर पाया और सड़क से उतरते ही पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से तेजपाल और रामसिंह यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और मृतकों को पीएम के लिए खनियांधाना लाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!