Press "Enter" to skip to content

बकरे की मौत: पड़ोसी की हौदी पर पानी पीने गया था, मालिक ने जहर देकर मारने का लगाया आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा थाना क्षेत्र के आंडर गांव में एक बकरे को जहर खिलाकर मारने का मामला सामने आया है। बकरा मालिक ने इसकी शिकायत करैरा थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है।


अपने बकरे को मृत अवस्था में करैरा थाने लेकर पहुंचे बकरे के मालिक प्रदीप रावत ने बताया कि मेरा बकरा आज दोपहर पानी पीने के लिए मेरे पड़ोस में रहने वाले अर्जुन रावत के घर के बाहर बनी पानी की हौदी की ओर चला गया था। इसी दौरान अर्जुन ने मेरे बकरे को कुछ जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिससे मेरा बकरा अर्जुन की हौदी के पास बेहोश होकर गिर पड़ा था, जब कुछ देर बाद में अपने बकरे को तलाशते अर्जुन के घर पहुंचा तो मेरा बकरा बेहोशी के हाल में डला हुआ था, जब मैंने बकरे को खड़ा करना चाहा तो वह खड़ा नहीं हो पा रहा था और कुछ ही देर में मेरे बकरे ने दम तोड़ दिया।

जब मैंने अर्जुन से बकरे को कुछ खिलाने के बारे में पूछा तो अर्जुन मुझ पर भड़क गया और कहने लगा कि तेरा बकरा, मेरी हौदी पर पानी पीने क्यों आता है उसने तस्सल में रखा खाद खा लिया होगा। मेरे बकरे को अर्जुन ने जहर खिलाकर मार दिया है। इसकी शिकायत करने में करैरा थाने पहुंचा हूं। करैरा थाना पुलिस ने प्रदीप रावत की शिकायत पर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!