Press "Enter" to skip to content

आईसक्रीम दिलाने के बहाने कमरे में ले किशोर, किया बलात्कार / Shivpuri News

शिवपुरी: गोवर्धन थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची को एक किशोर आईसक्रीम दिलाने का लालच देकर संग ले गया और कमरे में ले जाकर गलत काम कर दिया। पुलिस ने किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।


जानकारी के मुताबिक गोवर्धन थाने आकर पिता ने 15 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई की उसी छह साल की बच्ची के संग किशोर ने गलत काम किया। बच्ची 10 मई को अपनी सहेली के संग खेल रही थी। तभी आरोपी किशोर आया और आईसक्रीम दिलाने के बहाने संग ले गया।

कमरे में ले जाकर बच्ची से गलत काम किया। बच्ची पेट दर्द की बार बार शिकायत करती रही। फिर इत्मीनान से पूछने पर किशोर का नाम बताते हुए सारी जानकारी दी। नाबालिग सहेली ने भी घटना के बारे में बताया। पुलिस ने किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!