शिवपुरी पुलिस लाइन में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक ने सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह पिछले 13 दिनों से मौत से लड़ रहा था। लेकिन वह हार गया और दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उसकी मौत हो गई। प्रधान आरक्षक के उपचार में अब तक लाखों रुपए खर्च हो चुके हैं। बीते रोज घायल प्रधान आरक्षक के भाई ने अपने भाई की जान बचाने के लिए सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगाई थी।
बता दें कि 2 मई को शिवपुरी पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक चंद्रभान सिंह परिहार अपने परिवार के साथ देहात थाना क्षेत्र के बांकडे मंदिर पर दर्शन के लिए कार क्रमांक UP93BM4232 में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बांकडे मंदिर के गेट के सामने एक डंपर ने चंद्रभान की कार ने जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में प्रधान आरक्षक चंद्रभान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इसके बाद पहले तो चंद्रभान को पहले उपचार के लिए झांसी के मां पीतांबरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में 13 मई को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। प्रधान आरक्षक चंद्रभान सिंह परिहार उर्फ चंदू के निधन से शिवपुरी पुलिस विभाग व परिवार में शोक की लहर है।

प्रधान आरक्षक चंद्रभान सिंह परिहार ने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में तोड़ा दम, 13 दिनों से इलाज जारी था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri Newsगुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri News

- रन्नौद पुलिस की कार्रवाई, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- शिवपुरी में 17 से 24 मार्च तक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, भूमिपूजन संपन्न; पंजीयन प्रारंभ / Shivpuri News
- बलारी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक / Shivpuri News
- शिवपुरी में छह वर्षीय बच्चियों से बदसलूकी के आरोपी का जुलूस, पुलिस ने पैदल घुमाकर न्यायालय में किया पेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment