Press "Enter" to skip to content

बारातियों से भारी बोलेरो पलटी: सामूहिक विवाह सम्मलेन में शामिल होने जा रहे थे / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के कोटा नाका से आ रही है। जहां आज एक तेज रफ्तार बरातियों से भरी बोलेरों अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ड्रायवर सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलो को डायल 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालात नाजुक बताई जा रही है। यह सभी लोग बोलेरो कार से शिवपुरी में आयोजित जाटव समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने जा रहे है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के शाहबाद थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव के रहने वाले सतीश जाटव पुत्र रमेश जाटव की सोमवार को जाटव समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन से शादी होनी थी। इसी शादी समारोह में शामिल होने राजस्थान के कस्बाथाना से बोलेरो में भरकर बराती शिवपुरी आ रहे थे। बोलेरो ड्राइवर युवराज सेन ने बताया कि कोटा-नाका से होकर बोलेरो गुजर रही थी। इसी दौरान बोलेरो को सामने एक बाइक आ गई थी। जिसे बचाने के फेर में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं, बारातियों का कहना है कि यह हादसा कोटा नाका आरटीओ बेरियर पर सड़क पर रखे ड्रम की बदौलत हुआ।

शाहबाद की रहने वाली दूल्हे की भाभी रेखा जाटव ने बताया कि उसके देवर की शादी नांदोरा पोहरी से तय हुई थी। देवर की शादी में शामिल होने हम सभी बोलेरो में सवार होकर शिवपुरी रहे थे। बोलेरो में करीब 9 लोग सवार थे जिनमें रिंकी जाटव उम्र 25 साल, लाली बाई जाटव उम्र 25, धनंजय वर्मा को गंभीर चोटे आई है बाकी सभी बोलेरो सवार को मामूली चोट आई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!