Press "Enter" to skip to content

केले से भारा ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलटा, चालक व हेल्पर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी-गुना फोरलेन हाईवे स्थित पड़ोरा चौराहे के पास रविवार काे एक केले से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक काे मामूली चाेट आने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी भेजा गया है। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक दिलीप ने बताया कि वह केले से भरा ट्रक क्रमांक आरजे11 जीबी4378 महाराष्ट्र से दिल्ली ले जा रहा था।


कोलारस फाेरलाइन हाइवे स्थित टाटा मोटर्स शोरूम के सामने से दूसरी साइड से नाे एंट्री में दूसरे ट्रक घुस अाया। सामने आ रहे ट्रक काे बचाने की कोशिश में केले से भारा ट्रक डिवाइडर से पर चढ़ गया और पलट गया। हादसे की सूचना लगते ही भूपेंद्र रावत साथियों सहित मौैके पर पहुंचे और ट्रक में फंसे ट्रक चालक व हेल्पर को सुरक्षित बाहर निकाला। निजी वाहन से दोनों घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी भिजवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!