शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र में जीजा की तबीयत खराब होने पर घर पर दवा देने गए युवक और उसके दोस्त पर ससुर ने हमला कर दिया। घायल को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित की शिकायत पर करैरा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अमोला थाना क्षेत्र के जेरावन गांव के रहने वाले वीरू जाटव (23) ने बताया कि मेरी बहन पूजा जाटव की ससुराल सागरताल में है। शनिवार की रात मेरी बहन पूजा ने बताया था कि जीजाजी की तबीयत खराब है। तुम आकर दवा सहित कुछ फल फ्रूट दे जाओ। शनिवार की रात करीब 9:30 बजे मैं अपने दोस्त रविंद्र नरवरिया के साथ बहन की ससुराल में पहुंचा। मैं अपनी बहन के कमरे में बैठा हुआ था इसी दौरान बहन के अजिया ससुर रामदयाल जाटव ने बाहर से कुंडी लगा दी, और मेरी बहन के चचिया ससुर आनंद जाटव को बुला लिया। इसके बाद पीछे से कमल जाटव, नरेश जाटव भी मौके पर पहुंच गया। चारों ने मिलकर मेरे साथ जमकर मारपीट कर दी। मुझे बचाने आई मेरी बहन पूजा और मेरे दोस्त रविंद्र नरवरिया ने जब उन्हें रोकना चाहा तो मेरी बहन और मेरे दोस्त रविंद्र के साथ भी मारपीट कर दी। इस दौरान कमल जाटव में मुझ पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत पर करैरा थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

जीजा को दवा देने पहुंचे तो गुस्साए परिजनों किया हमला, बहन को भी पीटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri Newsगुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri News

- रन्नौद पुलिस की कार्रवाई, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- शिवपुरी में 17 से 24 मार्च तक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, भूमिपूजन संपन्न; पंजीयन प्रारंभ / Shivpuri News
- बलारी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक / Shivpuri News
- शिवपुरी में छह वर्षीय बच्चियों से बदसलूकी के आरोपी का जुलूस, पुलिस ने पैदल घुमाकर न्यायालय में किया पेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment