शिवपुरी: खबर शिवपुरी के जिला अस्पताल से है. जहां तीन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है.
जानकारी के अनुसार उदल जाटव पुत्र नकटू जाटव उम्र 27 साल, सत्यवान पुत्र रामसेवक उम्र 24 साल गजेंद्र पुत्र लक्ष्मण जाटव उम्र 35 साल बाइक पर सवार होकर ककरौआ थाना गोवर्धन से शिवपुरी आ रहे थे. तभी भोराना पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को उड़ा दिया. बाइक पर सवार तीनों लोग नीचे गिर गए और तीनों को चोटें आई हैं घटना कल दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है. वहीं तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां पर तीनो सुरक्षित हैं और उनका इलाज जारी है वहीं कार सवार भागने में कामयाब हो गया है.







Be First to Comment