शिवपुरी: आज पुलिस अधीक्षक के पास अपनी फरियाद लेकर आई एक महिला ने अपनी बेटी के गायब होने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी को पडौस का ही एक युवक अपने साथ भगाकर ले गया है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस चौकी खोड में की। पुलिस अभी तक युवक की तलाश में नहीं गई है।
पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए 55 साल की महिला निवासी वीरा ने बताया है कि उसकी 19 साल 8 माह की बेटी अपने परिजनों के साथ घर में सो रही थी। सुबह जब सोकर उठे तो बेटी घर से गायब थी। पीडिता ने बताया है कि जब उसने तलाश की तो उसके पडौस में रहने बाला अनिल जाटव भी घर से गायब है। जिसके चलते उन्हे शक है कि उसकी बेटी को अनिल जाटव भगाकर ले गया है।
पीडिता ने बताया है कि बीते लंबे समय से आरोपी अनिल जाटव उसकी बेटी को परेशान कर रहा था। एक बार उसने उसकी बेटी को मोबाईल भी दिया था। जिसे परिजनों ने पकड लिया था। उसके बाद से आरोपी उन्हें धमकी देता रहता था। इसी बीच उन्होंने बेटी की सगाई शिवपुरी में कर दी थी। जिसके चलते उसकी शादी 30 मई को होनी थी। शादी से महज 21 दिन पहले उक्त आरोपी उसकी बेटी को अपने साथ भगाकर ले गया है।

सगाई के बाद BF के साथ भागी 20 साल की युवती, 30 मई को होनी थी शादी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri Newsगुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri News

- रन्नौद पुलिस की कार्रवाई, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- शिवपुरी में 17 से 24 मार्च तक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, भूमिपूजन संपन्न; पंजीयन प्रारंभ / Shivpuri News
- बलारी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक / Shivpuri News
- शिवपुरी में छह वर्षीय बच्चियों से बदसलूकी के आरोपी का जुलूस, पुलिस ने पैदल घुमाकर न्यायालय में किया पेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment