शिवपुरी: खनियाधाना पुलिस ने आज खेत पर बन रही अवैध शराब की भट्टी पर छापामार कार्रवाई की है। आरोपी कच्ची शराब की मिनी फैक्ट्री को संचालित कर रहा था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
खनियाधाना थाना प्रभारी घनेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ग्राम नदनबाड़ा में एक युवक खेत में ही कच्ची शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री को तैयार कर लिया गया है। क्षेत्र में युवक कई दिनों से कच्ची शराब बनाकर उसे बेचने का काम कर रहा है।
सूचना के बाद आज पुलिस टीम ने नदनबाड़ा गांव में दबिश दी गई थी, जहां हाथ भट्टी लगाकर अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई जा रही थी। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया था, जिसने अपना नाम जैकी राजा चौहान पुत्र सरदार सिंह चौहान उम्र 18 साल बताई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।
पुलिस ने मौके से 20 हजार रुपए के मूल्य की 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने शराब बनाने वाली सामग्री, गुण लहान सहित हाथ भट्टी को मौके पर ही नष्ट कर दिया है।

खेत पर बन रही थी कच्ची शराब, 100 लीटर शराब सहित युवक गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित / Shivpuri News
- गुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri Newsगुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri News

- रन्नौद पुलिस की कार्रवाई, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- शिवपुरी में 17 से 24 मार्च तक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, भूमिपूजन संपन्न; पंजीयन प्रारंभ / Shivpuri News
- बलारी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment