Press "Enter" to skip to content

पानी की तलाश में सूखे कुए में गिरा हिरण, 3 दोस्तों ने दिखाई मानवता, निकाला बाहर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस वन क्षेत्र के भटौआ गांव के पास एक सूखे कुएं में गिरे एक हिरण की जान आज तीन दोस्तों ने बचा ली। कुएं से हिरण का रेस्क्यू करने के बाद उसे वनकर्मियों को सौंप दिया गया।


जानकारी के अनुसार भटौआ गांव के रहने वाले वीरेंद्र रावत, प्रकाश रावत, ज्योतिष रावत आज दोपहर गांव के बाहर चिंतामणि रावत के खेत से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान तीनों दोस्तों ने कुएं में पानी की स्थिति को देखना चाहा, जब तीनों दोस्तों ने कुएं में झांककर देखा तो एक हिरण कुएं में छटपटा रहा था। संभवत हिरण रात के अंधेरे में पानी की तलाश में कुएं में जा गिरा होगा।

एक दोस्त रस्सी के सहारे कुएं में उतरा, दो दोस्तों ने हिरण को ऊपर खींचा

तीनों दोस्तों ने तत्काल हिरण को कुएं से बाहर निकालने का रेस्क्यू शुरू किया। तत्काल गांव से वीरेंद्र रावत रस्सी लेकर कुएं पर पहुंचा, जहां विकास रावत को रस्सी के जरिए कुएं में उतारा गया। विकास ने हिरण को रस्सी से बांधा। वीरेंद्र और ज्योतिष ने हिरण को कुएं से रस्सी के जरिए बाहर खींच लिया, इसके बाद विकास रावत को भी कुएं से बाहर निकाल लिया गया। हिरण कुएं में गिरने से घायल हो चुका था। तत्काल इसकी सूचना कोलारस रेंजर कृतिका शुक्ला को दी गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन अमले की टीम ने हिरण को अपने कब्जे में ले लिया। हिरण का पहले उपचार कराया गया। रात भर हिरण को वनकर्मी अपनी निगरानी में रखेंगे। इसके बाद सुबह उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!