शिवपुरी: जिले की खनियाधाना पुलिस ने गुरुवार को ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया। युवक की नजर दोस्त की बहन पर थी, इसका पता चलने के बाद दोस्त ने उसकी हत्या कर दी थी।
5 मई की शाम खनियाधाना पिछोर रोड पर बुधना नदी के पास कुलदीप पुत्र रामप्रकाश लोधी (22) निवासी विशनपुरा मृत अवस्था में मिला था। पास ही दीपक आदिवासी पुत्र फेरन आदिवासी निवासी विशनपुरा घायल अवस्था में पड़ा था। दोनों को गोली मारी गई थी। घायल दीपक आदिवासी को इलाज के जिला अस्पताल में पुलिस ने भर्ती करवाया था।
कुलदीप ने पुलिस को बताया कि 5 मई को वह अपने एक रिश्तेदार की शादी और भात के कार्यक्रम में शामिल होने पिछोर थाना क्षेत्र के खैरबास गांव गया हुआ था। उसके साथ साथी दीपक भी गया था। खैरबास गांव से लौटते वक्त दोनों पर जानलेवा हमला हुआ था।
खनियाधाना थाना प्रभारी धनेन्द्र भदौरिया ने बताया कि हत्याकांड की साजिश दीपक आदिवासी ने ही रची थी। कुलदीप की नजर दीपक की दोनों बहनों पर नजर थी। इसी कारण उसने उससे दोस्ती बढ़ाई थी, जिसकी भनक उसे लगी तो वह आगबबूला हो गया। कुलदीप दीपक के साथ हमेशा शराब पार्टी किया करता था। वह दीपक के घर जाने का हमेशा कारण खोजता रहता था। इसी बात को लेकर दीपक को शंका हुई।
प्लान के तहत मारी गोली, पुलिस को किया गुमराह
खनियाधाना थाना प्रभारी धनेन्द्र भदौरिया ने बताया कि दीपक, कुलदीप के साथ प्लानिंग के तहत ही शादी समारोह में शामिल होने गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों ने शराब पार्टी की। दीपक ने कुलदीप को जमकर शराब पीलाई। इसके बाद बुधना नदी के पास खनियाधाना पिछोर रोड पर सुनसान जगह मौका पाकर कुलदीप की पिस्टल से गोली मारकर ह्त्या कर दी। इसके बाद खुद के कंधे पर भी फायर कर लिया। दीपक ने बाइक को सड़क के नीचे फेंक दिया और पिस्टल छिपा दी। पुलिस ने पिस्टल और गोली के खोल बरामद कर लिए हैं।

आरोपी की बहनों पर गंदी नजर रखता था युवक, शादी में ले गया और मारी गोली / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित / Shivpuri News
- गुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri Newsगुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri News

- रन्नौद पुलिस की कार्रवाई, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- शिवपुरी में 17 से 24 मार्च तक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, भूमिपूजन संपन्न; पंजीयन प्रारंभ / Shivpuri News
- बलारी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment