शिवपुरी: खबर शिवपुरी के जिला अस्पताल से है. जहां एक युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. आपको बता दें कि शादी समारोह में से युवक लौट रहा था. तभी कार ने फोर लाइन पर टक्कर मार दी. जिससे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.
जानकारी के अनुसार रघुवीर दास बैरागी पुत्र घनश्याम दास बैरागी निवासी से सेसईखुर्द थाना बदरवास उम्र 55 साल शादी समारोह में गया हुआ था. वहीं बहन के बहनोई के यहां शादी थी. जिसमें शामिल होकर जब वह वापस लौट रहा था. तभी कोलारस फोर लाइन पर बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. इसके बाद युवक नीचे गिर गया. और युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी है.






Be First to Comment