शिवपुरी: साडू के बेटे की बारात में शामिल होने बाइक से जा रहे 50 साल के गांव के कोटवार को डीजे वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे कोटवार को गाड़ी रौंदती हुई निकल गई। लोगों ने उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे में एक बच्चा समेत दो लोग घायल हुए हैं।
खोड़ चौकी क्षेत्र के गणेशखेड़ा गांव के रहने वाले जहार सिंह परिहार पुत्र नारायण परिहार (50) गणेश खेड़ा गांव के कोटवार थे। उमरी कला के रहने वाले रामजी लाल परिहार ने बताया कि बुधवार रात दो बाइकों से हम बरेला के रहने वाले दूसरे फूफा के लड़के की बारात में शामिल होने के लिए मामोनी कला जा रहे थे।
मेरे फूफा जहार सिंह परिहार के साथ अर्जुन परिहार (32) और मेरा बेटा रामजी लाल परिहार (10) भी बाइक पर सवार थे। यह हादसा दरगवां और बरेला के बीच में हुआ, जहां सामने से आ रहे एक अज्ञात डीजे वाहन ने फूफा जहार सिंह परिहार की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद डीजे वाहन भी मौके से फरार हो गया था।
हादसे में मेरे फूफा जहार सिंह, अर्जुन परिहार और राजा परिहार घायल हो गए थे। सभी घायलों को तत्काल शिवपुरी के जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया था, जहां मेरे फूफा जहार सिंह परिहार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

कोटवार की मौत: एक बच्चा समेत दो घायल: साडू के बेटे की बारात में शामिल होने जा रहा था, डीजे वाहन ने रौंदा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित / Shivpuri News
- गुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri Newsगुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri News

- रन्नौद पुलिस की कार्रवाई, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- शिवपुरी में 17 से 24 मार्च तक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, भूमिपूजन संपन्न; पंजीयन प्रारंभ / Shivpuri News
- बलारी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment