शिवपुरी: ससुराल में घर जमाई बन कर रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के परिजनों ने शराब में जहर पिलाकर मारने के आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार खनियाधाना थाना क्षेत्र के बसाहट गांव का रहने वाला 33 साल का राकेश जाटव छह महीने से अपनी ससुराल धरमपुरा में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। इससे पहले मृतक की पत्नी छह महीने पहले ससुराल में झगड़ा कर अपने मायके चली आई थी। उसके बाद से ही मृतक राकेश जाटव अपने हिस्से की जमीन को बटाई पर रखकर अपने ससुराल में ही घर जमाई बनकर रह रहा था। जहां राकेश पुरा गांव के एक ईट भट्टे पर मजदूरी भी करने लगा था राकेश की शादी दस साल पहले हुई थी राकेश के एक बच्चा भी है।
ईंट भट्ठे से शराब पीकर आया था राकेश
राकेश के साले दीपक जाटव ने बताया कि उसके जीजा बुधवार की दोपहर ईट भट्टे से शराब पीकर आए थे। इसके बाद राकेश की तबीयत बिगड़ने लगी थी राकेश को उपचार के लिए खनियाधाना के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां से उसकी बिगड़ती तबीयत को देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था बुधवार रात राकेश ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
शराब में जहर मिलाकर पिलाने का लगाया आरोप
बसाहट गांव के रहने बाले मृतक राकेश जाटव के भाई बाबूलाल जाटव ने बताया कि उसका भाई आए दिन शराब पीता था। लेकिन उसकी कभी भी तबीयत नहीं बिगड़ी। राकेश पुरा गांव के जिस ईट भट्टे पर काम करता था उसी ईट भट्टे के संचालक देवेंद्र जाटव ने उसे शराब में जहर मिलाकर पिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने राकेश जाटव की मौत के बाद राकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच के लिए मामला खनियाधाना पुलिस थाने पहुंचा दिया है।

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: परिजनों का आरोप शराब में जहर मिलाकर पिलाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित / Shivpuri News
- गुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri Newsगुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri News

- रन्नौद पुलिस की कार्रवाई, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- शिवपुरी में 17 से 24 मार्च तक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, भूमिपूजन संपन्न; पंजीयन प्रारंभ / Shivpuri News
- बलारी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment