Press "Enter" to skip to content

एनजीटी निर्देश: अधिकारी बोले संख्या सागर झील की मॉनिटरिंग अब पॉल्यूशन बोर्ड करेगा / Shivpuri News

शिवपुरी: सांख्य सागर झील की मॉनिटरिंग अब पॉल्यूशन बोर्ड करेगा। भोपाल के अधिकारी शिवपुरी आकर हर महीने इस झील की मॉनिटरिंग करेंगे और देखेंगे कि यहां प्रदूषण में कितनी कमी आई। दरअसल जलकुंभी हटाने को लेकर एनजीटी ने निर्देश दिए थे कि प्राकृतिक सरोवर की सफाई बेहतर हो इसकी तैयारी की जाए।


इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने पहल शुरू की, लेकिन काम पूरा नहीं हो पाया। यही वजह रही कि इस झील की मॉनिटरिंग के लिए भोपाल का पॉल्यूशन बोर्ड आ गया है और उसने यहां की मॉनिटरिंग तय की है।

शिवपुरी में चाहे भदैया कुंड हो या फिर संख्या सागर झील या फिर अन्य क्षेत्र जहां पानी के भराव हैं वहां पर बड़ी मात्रा में जलकुंभी की उत्पत्ति हो गई है।हालात यह है कि जलकुंभी से आच्छादित होने से क्षेत्र ऐसा लगता है जैसे अलग से यहां हरियाली से आच्छादित हो। ऐसे में ना केवल यहां पानी को खतरा है, वरन जीव जंतुओं को भी इससे खतरा उत्पन्न होने जा रहा है।

यही वजह है कि एनजीटी ने प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए प्रशासन को निर्देश जारी किए। और जब मामला पॉल्यूशन बोर्ड तक पहुंचा तो भोपाल से अधिकारियों का उच्चस्तरीय दल शिवपुरी आया।

जिसने नगरपालिका के सचिन चौहान, योगेश शर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ मौका मुआयना कर निर्देश दिए कि यहां पर किसी भी स्थिति में गंदगी को ना बढ़ावा दिया जाए और जल्दी यहां पर सफाई हो सके इसके प्रयत्न किए जाएं। यदि ऐसा नहीं होता है तो फिर इसके लिए नपा दूसरी रहेगी और यदि यहां बेहतर कदम उठाए जाते हैं तो नगरपालिका की इसके लिए सराहना होगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!