शिवपुरी: शासकीय कार्य में रुचि ना लेने और मनमर्जी के साथ-साथ 14-15वें वित्त की राशि के साथ आवास योजना में लापरवाही बरतना ग्राम पंचायत अगरा के सचिव ओम प्रकाश धाकड़ को महंगा पड़ा। जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी ने इस लापरवाही पूर्ण रवैया पर सचिव को निलंबित कर दिया और उसे पोहरी जनपद में उपस्थिति देने के निर्देश दिए।
मरावी ने बताया सरपंच अगरा की शिकायत पर सचिव ओमप्रकाश धाकड़ को नोटिस जारी हुआ। जिसका जवाब उन्हें 6 मार्च को प्रस्तुत करना था। सचिव ओमप्रकाश धाकड़ में जवाब तो प्रस्तुत किया लेकिन उनके जवाब से अधिकारी संतुष्ट नजर नहीं आए।
इस पर जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी ने लापरवाही बरतने वाले सचिव अगरा ओमप्रकाश धाकड़ को निलंबित कर दिया और उनका मुख्यालय पोहरी जनपद बनाया। वहीं अगर पंचायत में सचिव पद के कार्यभार के लिए 90 दिन का ऑर्डर सचिव रविंद्र विशिष्ट के नाम पर निकला जो वर्तमान में ग्राम पंचायत वेधारी में सचिव हैं। अब वह 2 पंचायतों का काम एक साथ संभालेंगे। इस संबंध में जिपं सीईओ से प्रतिक्रिया चाही तो मरावी ने कहा लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के साथ अब ऐसा ही होगा।

आवास योजना व 14-15वें वित्त की राशि में लापरवाही पर सचिव निलंबित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित / Shivpuri News
- गुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri Newsगुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri News

- रन्नौद पुलिस की कार्रवाई, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- शिवपुरी में 17 से 24 मार्च तक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, भूमिपूजन संपन्न; पंजीयन प्रारंभ / Shivpuri News
- बलारी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment