शिवपुरी में एक महिला के सिर पर से बस का पहिया गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात मनियर टोल टैक्स के पास नवाब सहाब लिंक रोड पर हुआ। महिला बाइक पर पीछे बैठी थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे महिला नीचे गिर गई। हादसे के बाद बाइक चला रहा युवक मौके से बाइक लेकर भाग गया।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। भागने वाले बाइक चालक की तलाश कर रही है। वहीं इस हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि बस शिवपुरी से राजस्थान के कोटा जा रही थी। तभी बाइक ने सड़क को क्रॉस किया और हादसा हो गया।
50 सीटर बस में 80-90 सवारी
बस में सफर कर रहे ग्वालियर के रहने वाले परमजीत ने बताया कि 50 सीटर बस में लगभग 80-90 सवारियों को भरा गया था। इसके अतिरिक्त बस की स्टीयरिंग में भी कुछ खराबी थी। फिर भी बस को भीड़भाड़ वाले इलाके में दौड़ाया जा रहा था। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

बस ने मारी बाइक में टक्कर, पहिया सिर पर चढ़ने से महिला की मौत, बाइक चालक भागा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा: एसपी कोठी के सामने बाइक-ऑटो टक्कर, 15 वर्षीय किशोर की मौत / Shivpuri News
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित / Shivpuri News
- गुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri Newsगुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri News

- रन्नौद पुलिस की कार्रवाई, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- शिवपुरी में 17 से 24 मार्च तक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, भूमिपूजन संपन्न; पंजीयन प्रारंभ / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment