Press "Enter" to skip to content

वीडियो कॉल पर LIVE लगाई युवक ने फांसी, पत्नी मायके से आने को तैयार नहीं, कहा मेरे बच्चों का ख्याल रखना / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के शांति नगर में एक युवक ने अपनी पत्नी से खफा होकर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक ने अपने मरने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा है। फिजिकल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट्म हाउस भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार 30 साल का विजय जाटव अमोला थाना क्षेत्र के अमोलपठा गांव का रहने वाला है। विजय शिवपुरी में किराए के मकान में रहकर किसी मोबाइल सिम की एजेंसी पर काम करता था। विजय की शादी सात साल पहले मुंगावली की रहने वाली रचना सिकरवार से हुई थी। विजय के दो बच्चे भी हैं। बताया गया है विजय की पत्नी अपने मायके मुंगावली गई हुई थी। सोमवार की रात फोन पर विजय का उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया था। इसी के चलते विजय ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

शादी समारोह में शामिल होने गए थे पति-पत्नी

जानकारी के अनुसार 7 मई को विजय अपनी पत्नी रचना के साथ करैरा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था 7 मई की शाम को ही विजय अपनी पत्नी रचना के कहने पर अपनी ससुराल मुंगावली चला गया था। 8 मई की सुबह विजय ने अपनी पत्नी रचना से वापस अपने घर लौटने की बात कही थी लेकिन रचना ने अपने मायके में रुकने की बात कहते हुए साथ चलने से मना कर दिया था इसके बाद विजय अकेला ही शिवपुरी वापस लौट आया था।

वीडियो कॉल पर हुआ था पति-पत्नी का विवाद

पत्नी के साथ ना आने पर विजय काफी नाराज था 8 मई को विजय अपने काम पर भी नहीं गया हुआ था। सोमवार 8 मई की रात विजय ने वीडियो कॉल कर अपनी पत्नी से बात की थी बताया गया है की वीडियो कॉल पर हो गया था। इसी दौरान विजय ने वीडियो कॉल पर अपनी पत्नी के सामने लाइव आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह मकान मालिक की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विजय के शव को फंदे से उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

सुसाइड नोट में लिखा – मेरे बच्चों का ख्याल रखना –
विजय ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है सुसाइड नोट में विजय ने लिखा…..
1. आज मैं जो कर रहा हूं मैं अपनी खुशी से कर रहा हूं इसका कोई दोषी नहीं है मैं अपने आप को खत्म कर रहा हूं।
2. जो भी बात है वह मुंगावली वाले (विजय की पत्नी) को मालूम है। हमारी जिंदगी, अपनी लड़की अब तुम्हारे हाथ सौंप दी है।
3. आगे तो बहुत रामायण है जो हुआ सही है।
4. जो मेरा सामान है वह मेरे घर पर ही रहे जो उसका सामान है आसानी से ले जा सकती है।
5. सभी से हाथ जोड़कर विनती है कि मेरे दो बच्चे हैं उनका ख्याल रखना मेरे मर जाने के बाद।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!