शिवपुरी: प्रत्येक लड़की को पढ़ लिख कर अपने आप को इतना सक्षम अवश्य बनाना चाहिए की वह आगे आने वाले समय में किसी से भी अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति पर अथवा परिवार पर निर्भर ना रहे ,पढ़ लिख कर एक अच्छी नौकरी प्राप्त करनी चाहिए या स्वयं का बिजनेस प्रारंभ करना चाहिए तथा आर्थिक रूप से अपने आप को इतना समृद्ध बनाना चाहिए कि अन्य लोगों की मदद कर सके.
उक्त विचार सीना ड्यूज फाउंडेशन लंदन की प्रमुख सीना ड्यूज़ ने शासकीय जिला उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी में छात्राओं को संबोधित करते हुए कही.
जिला उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी मैं सीना ड्यूस फाउंडेशन द्वारा छात्र-छात्राओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मॉडल टॉयलेट का निर्माण कराया गया है टॉयलेट का निरीक्षण करने पर टॉयलेट की स्वच्छता को देखकर आप ने प्रसन्नता जाहिर की आपने कहा की छात्र छात्राओं को स्वयं को तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए.
कार्यक्रम का प्रारंभ मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पाठ्यपुस्तक निगम के उपाध्यक्ष प्रह्लाद भारती द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया.
विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक श्रीवास्तव ने परीक्षा परिणाम एवं विभिन्न क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी
विद्यालय की छात्रा अनुष्का धाकड़ ने योग का प्रदर्शन किया योग प्रदर्शन को देखकर फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष योगा के क्षेत्र में विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट को ₹10000 प्रोत्साहन राशि की घोषणा की इसी प्रकार कक्षा 10 एवं कक्षा 12 में विद्यालय में टॉपर स्टूडेंट को ₹10000 रुपए स्पोर्ट्स एवं म्यूजिक के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ₹10000 रुपए सीना फाउंडेशन द्वारा प्रोत्साहन राशि की घोषणा की गई घोषणा सुनकर पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जिला शिक्षा अधिकारी श्री समर सिंह राठौर ने सरकारी विद्यालयों तथा छात्राओं के हित में कार्य करने वाली सीना फाउंडेशन के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की
राज्य मंत्री श्री पहलाद भारती द्वारा छात्राओं से आह्वान किया गया कि लक्ष्य निर्धारित करने के बाद निश्चित रूप से प्रयास में कोई कमी नहीं छोड़ना है.
विद्यालय की छात्रा कुमारी ज्योति धाकड़ ,कुमारी शिफा खान ,कुमारी कीर्ति जैन ,निमिष भार्गव , राशि शर्मा द्वारा मंच से अपने विचार व्यक्त किए गए.
जिला चिकित्सालय शिवपुरी की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीरजा शर्मा ने छात्राओं में आयरन एवं कैल्शियम की कमी के बारे में तथा उन्हें पूरा करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया गुरुद्वारा शाखा शिवपुरी के ब्रांच मैनेजर श्री अमित सिंगल , श्री संजय वर्मा ,श्री संजय भीलवाल , कुमारी चंचल द्वारा विद्यालय की समस्त छात्राओं को हाइजीनिक सेनेटरी पैड का वितरण किया गया.
विद्यालय के डॉक्टर रतिराम धाकड़ ,श्री मुकेश मिश्रा ,श्रीमती पुष्पा मिश्रा ,श्री राकेश शर्मा पीटीआई ,श्री अनिल रावत श्री गिरीश शर्मा प्रतिभा राठौड़ राजेश वर्मा ताहिर अहमद खान, मोहन मेहता, दुर्गेश चौबे,गगन श्रीवास्तव, दादीबालसिंह, हेमंत जैमिनी, श्रीमती नमिता जुनेजा श्रीमती प्रीति रघुवंशी, श्री नीलकांत द्विवेदी, श्री अमर सिंह , डॉ राकेश लोधी श्रीमती स्वाति बाझील द्वारा समस्त अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया
राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री प्रहलाद भारती जो जिला उत्कृष्ट विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं ने ,विद्यालय के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौर के साथ सीना न्यूज़ फाउंडेशन को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया
कार्यक्रम का गरिमाय संचालन श्रीमती स्वाति वाझील द्वारा किया गया इस अवसर पर संस्था की समस्त छात्राएं उपस्थित रही.

लड़की को पढ़ लिखकर इतना सक्षम होना चाहिए की वो किसी पर निर्भर ना रहे: सीना ड्यूज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रात 3 बजे घर में घुसा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रात 3 बजे घर में घुसा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment