शिवपुरी। भाजपा किसान मोर्चा की जिला परिचयात्मक बैठक किसान मोर्चा के जिला महामंत्री लोकेंद्र शर्मा के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने सहभागिता कर संगठन की आगामी गतिविधियों और किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र बिरथरे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विपिन खेमरिया, जिला कार्यालय प्रभारी विक्की मंगल, बैराड़ मंडल अध्यक्ष धीरज व्यास, किसान मोर्चा जिला महामंत्री शिवकुमार धाकड़, जिला पंचायत सदस्य गोविंद शर्मा एवं विवेक पालीवाल सहित किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी जिला पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके बाद संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, किसानों के बीच सक्रिय पहुंच बनाने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक एकजुटता, समन्वय और सक्रियता के साथ कार्य करने का मार्गदर्शन दिया। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में किसान हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने और भाजपा किसान मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
भाजपा किसान मोर्चा की जिला परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और किसान हितों पर हुआ मंथन / Shivpuri News



