Press "Enter" to skip to content

बने हुए मकान पर डाल दी प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त, आपत्ति के बाद दूसरी किस्त रुकी / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के फतेहपुर में एक घोटाला सामने आया हैं जिसमे कर्मचारियों ने पहले से बने हुए पक्के मकान पर प्रधान मंत्री आवास योजना की किस्त डाल दी. फर्जी जिओ टेक कर प्रधान मंत्री आवाज़ योजना का लाभ बिना पात्र बाले व्यक्ति को दिया गया हैं.

फतेहपुर वार्ड नंबर 15 के रहने बाले युवक सुनील शुक्ला ने बताया की फतेहपुर शिवपुरी पब्लिक स्कूल के सामने प्रधानमंत्री आवास योजनाके अंतर्गत हितग्राही अनीता धाकड़ पत्नी मुकेश धाकड़ जिनका पहले से ही पक्का मकान था. उसके पश्चात कर्मचारियों और अधिकारियो की मिलीभगत के चलते उस मकान पर प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त 1 लाख रुपए निकाल दी गई हैं. जबकि नियम के अनुसार पक्के मकान पर योजना का लाभ नहीं दिया जा सकता हैं. केबल उन्ही हितग्राहियो को यह लाभ मिलेगा जिनके पास पक्का मकान नहीं हैं. युवक की आपत्ति के बाद दूसरी किस्त को रोक दिया गया हैं. साथ ही नोटिस जारी कर पहली किस्त भी वापस होनी चाहिए. और सम्बंधित लोगों पर कार्रवाई भी होनी चाहिए. साफ तोर से धोखाधड़ी कर यह राशि डाली और डलवाई गई हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!