Press "Enter" to skip to content

बिना सूचना सचिव हरेंद्र सिंह राठौड़ नदारद रहने से विवाद के बाद मंडी में खरीदी बंद रही, मांगा स्पष्टीकरण / Shivpuri News

शिवपुरी: बगैर सूचना के मंडी से नदारद रहना सचिव को भारी पड़ गया है। बतौर भारत साधक अधिकारी एसडीएम शिवपुरी ने मंडी सचिव को बुधवार को नोटिस जारी स्पष्टीकरण मांगा है। यही नहीं मामले में कार्रवाई के लिए कलेक्टर को प्रस्ताव भेज रहे हैं। शिवपुरी मंडी में लगातार खामियां बनी रहने से हालात बदतर हैं।


जानकारी के मुताबिक कृषि उपज मंडी पिपरसमां शिवपुरी में मंगलवार को सरसों की कम रेट के चलते विवाद हो गया और डाक बंद हो गई। उस वक्त सचिव हरेंद्र सिंह राठौड़ मंडी से नदारद थे। हालात यह बने कि देर शाम तक डाक चालू नहीं हो पाने के कारण सैकड़ों किसानों की रात काली हो गई। दूसरे दिन एसडीएम शिवपुरी अंकुर रवि गुप्ता को पता चला तो सचिव को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। बिना सूचना के बगैर मुख्यालय से नदारद रहने पर सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

बता दें कि एमडी के मौखिक निर्देश पर आरपी चक्रवर्ती संयुक्त संचालक ग्वालियर ने शिवपुरी मंडी सचिव को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए थे। पोहरी मंडी से शिवपुरी अटैच एएसआई राकेश जाटव का अटैचमेंट संयुक्त संचालक आरपी चक्रवर्ती 24 फरवरी को खत्म कर चुके हैं। संयुक्त संचालक को 3 मार्च को फिर से नोटिस जारी कर एएसआई जाटव को रिलीव करने को कहा है। फिर भी शिवपुरी मंडी से एएसआई जाटव को रिलीव नहीं किया है।

एसडीएम के हस्तक्षेप पर दूसरे दिन मंडी में खरीदी हुई
एसडीएम ऑफिस शिवपुरी में एसडीएम ने व्यापरी, मंडी सचिव और किसानों से बातचीत की। मंडी सचिव को स्पष्ट ने निर्देश दिए कि सारे कर्मचारियों के साथ समय पर मंडी परिसर पहुंचे। डाक समय पर लगवाएं, ताकि किसान व व्यापारियों को परेशानी न आए। परिसर में साफ सफाई और पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्थाएं रखें। कोलारस मंडी की तरह अच्छी सरसों के भाव तय करें, ताकि किसान संतुष्ट रहें।

कार्रवाई के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज रहे हैं
विवाद की वजह से मंडी में डाक बंद रही। मंडी में अन्य समस्याएं को ध्यान में रखते हुए सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है। कार्रवाई के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज रहे हैं।- अंकुर रवि गुप्ता , एसडीएम एवं भारत साधक अधिकारी शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!