Press "Enter" to skip to content

बुजुर्ग से 20 हजार की लूट कर भागे थे 3 आरोपी, 2 आरोपियों को पूर्व में किया था गिरफ्तार, तीसरा नहीं गिरफ्तार / Shivpuri News

पोहरी थाना प्रभारी ने लूट मामले का किया खुलासा
तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार


शिवपुरी: खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत की है जहा बीते 2 मार्च को कोर्ट का पता पूछने के बहाने एक बुजुर्ग से 3 लोगो ने 20000 रुपये की लूट की बारदात को अंजाम देकर फरार हो गए जहा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 24 घण्टे के भीतर ही लूट को ट्रेस कर 2 आरोपियों को दबोच लिया जबकि 1 आरोपी फरार हो गया जहा पुलिस ने तीसरे आरोपी अजय मोगिया को गिरदरपुर रेलवे स्टेशन श्योपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी सियाराम उम्र 60 पोहरी बस स्टैंड पर खड़ा हुआ था जिससे अज्ञात 2 लोगो ने कोर्ट जाने का पता पूछा ओर बाइक पर साथ बैठाकर ले गए बही आगे सुनसान जगह पर फरियादी से लूट की बारदात को अंजाम देकर फरार हो गए बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने लूट का मामला पंजीबद्ध कर लुटेरों का सुराग लगाना शुरू किया जहा पुलिस ने तत्काल सीसीटीबी फुटेज खंगाले जिसमे आरोपी कैद हो गए जिसकी मदद से थानां प्रभारी बलविन्दर ढिल्लन को सूचना मिली कि लूट के आरोपियों की शक्ल जैसे लोग श्योपुर रोड की ओर निकले है जिस पर पुलिस की एक टीम तत्काल रवाना हुई और 2 आरोपियों को दबोच लिया आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया बही पुलिस ने आरोपियों से 5500 रु नगदी ओर बाइक जब्त कर ली है।
पुलिस ने 2 आरोपियों को न्यायालय पेश किया जिन्हें जेल भेज दिया था जिसके बाद थाना प्रभारी पोहरी बलबिंदर ढिल्लन को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गिरदरपुर रेलबे स्टेशन श्योपुर पर लूट मामले में फरार आरोपी घूम रहा है जिस पर पुलिस टीम ने दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!