ड्राइवर का पैर हुआ फैक्चर जिला अस्पताल किया गया रेफर
शिवपुरी: बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नया गांव नहरगढ़ा रोड़ पर बुधवार की दोपहर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक ट्रैक्टर ड्राइवर की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट बैराड़ थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने फरियादी का मेडिकल कराया जहां पैर में फैक्चर होने की वजह से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया।घायल ड्राइवर बंटी यादव निवासी नयागांव ग्वालियर ने बताया कि वह भूसे के ट्रैक्टर ट्रॉली पर ड्राइवरी करता है आज वह भूसे की ट्रैक्टर ट्रॉली भरकर मुरैना जा रहा था तभी नया गांव नहरगढ़ा रोड़ पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने बताया कि ट्रैक्टर पर ड्राइवरी को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया था। संभवत इन्हीं लोगों ने उस पर ये हमला करवाया है।फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

3 नकाबपोश बदमाशों ने ट्रैक्टर ड्राइवर की लाठी-डंडों से की बेरहमी से पिटाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रात 3 बजे घर में घुसा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment