Press "Enter" to skip to content

शराब के लिए 1 हजार रुपए छीने, डायल 100 को फ़ोन किया, नहीं पहुंची डायल 100, झूठी एक्सीडेंट की हो गई FIR / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिंहनिवास रोड पर एक मोटरसाइकिल चालक से शराब के लिए पैसे मांगे, पैसे देने से मना किया तो उसके पैसे छीन लिए और कहा कि अगर पैसे नहीं दोगे तो एक्सीडेंट की शिकायत कर देंगे.

जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र राजोरिया पुत्र रामधार राजोरिया निवासी रामनगर जिला मुरैना ने एसएसपी को दिए आवेदन में बताया कि वह है 26 फरवरी 2023 की शाम करीब 5:30 बजे के आसपास अपनी कार क्रमांक एमपी 06 सीबी 2631 से शिवपुरी से पोहरी जा रहा था. तभी ग्राम सिंह निवास के पहले मोटरसाइकिल से एमपी 33 एम बाय 5266 से 2 लोग आए जो की शराब पिए हुए थे. और 1000 रुपए की मांग करने लगे कहने लगे कि अगर नहीं दोगे तो एक्सीडेंट की झूठी शिकायत करा देंगे इसके बाद जबरन 1000 रुपए युवक से छीन लिए. इसकी सूचना तुरंत ही डायल हंड्रेड को दी गई पर डायल नहीं पहुंची तो युवक वहां से चला गया.

युवक ने बताया कि 26 मार्च 2023 को रात करीब 8 बजे युवकों ने झूठी शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है और जिस स्थान की दर्ज कराई है वहां पर युवक गया ही नहीं, SSP से युवक ने जांच की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!