Press "Enter" to skip to content

सवारियों से भरी बस, खम्बे सहित पेड़ से टकराई, बिजली सप्लाई बंद होने से बड़ा हादसा टला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के धंधेरा मोड़ पर सवारियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। बताया गया है बस की स्टेरिंग फेल होने से यह हादसा घटित हुआ गनीमत रही कि हादसे में कोई भी सवारी घायल नहीं हुई है। हादसे के बाद सभी सवारियां अन्य सवारी वाहन की मदद से अन्य गंतव्य स्थान की ओर रवाना हो गईं।

जानकारी के अनुसार आज सुबह अकाझिरी से सवारियों से भरकर यादव ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP33P1586 गुना की ओर निकली थी जब बस धंधेरा मोड़ से होकर गुजर रही थी तभी लगभग सुबह साढ़े सात बजे बस की स्टेरिंग फेल हो गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े खजूर के पेड़ और बिजली के खंभे से जा टकराई। इस दौरान बस में बैठी सवारियों में चींख-पुकार मच गई थी। गनीमत रही की किसी भी सवारी को चोट नहीं आई है।

बंद थी 33 केवीए की बिजली की लाइन, हो सकती थी बड़ी घटना

जानकारी के अनुसार जिस समय बस हादसे का शिकार होते हुए बिजली की खंबे से टकराई थी उस समय बिजली सप्लाई बंद थी। ऐसे में अगर 33 केवीए की बिजली की तारों में करंट दौड़ रहा होता तो बड़ी घटना भी घठित हो सकती थी। फिलहाल बस हादसे का शिकार होने के कारण स्टेरिंग का फेल होना बताया गया है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!