शिवपुरी: आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक महिला ने अपनी 8 साल की मासूम बालिका के साथ SSP से गुहार लगाते हुए बताया की उसके पति से उसकी शादी 2013 में हुई थी. शादी के 8 साल बाद बच्ची सहित उसे घर से बाहर निकाल दिया हैं.
जानकारी के अनुसार पूजा सोनी पत्नी राजू सोनी निवासी गुना चुंगी नाका ने आज SSP को आबेदन देते हुए बताया की उसकी शादी राजू सोनी से 24 फ़रवरी 2013 को गायत्री मंदिर फिजिकल से सपन्न हुई थी. शादी में दहेज़ का सामान भी दिया था साथ ही नगदी 51 हजार रुपए भी दिए थे. शादी के बाद से ही लगातार महिला को दहेज़ के लिए परेशान किया जाने लगा. महिला ने बताया की दहेज़ में कम सामान की कहकर उसके साथ मारपीट की जाने लगी एवं मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने लगे. इसी बीच एक पुत्री को करिश्मा सोनी का जन्म हुआ. जिसकी उम्र अभी 8 साल हैं. और कक्षा 1 में पड़ रही हैं. महिला ने बताया हैं की उसके माता पिता का स्वर्गवास हो चुका हैं. महिला ने बताया की उसका पति शराब पीने का आदि हैं. शराब पीकर मारपीट करता हैं. एक साल पहले महिला सहित मासूम बच्ची को ससुरालियों ने घर से भगा दिया हैं. महिला अपने रिश्तेदारों के यहां रह रही हैं. एक साल से पति ने कोई खैर खबर नहीं ली हैं ना ही भरण पोषण करने के लिए कोई राशि दी हैं. महिला ने SSP से न्याय की गुहार लगाई हैं.

शादी के 8 साल बाद पत्नी को दहेज़ के लिए निकाला घर से बाहर, 8 साल की मासूम बेटी को पालना मुश्किल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रात 3 बजे घर में घुसा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment